महासमुंद : अज्ञात कारण से एक अज्ञात पुरुष सहित 2 की मौत
महासमुंद जिले में 2 अलग-अलग मामलों में एक अज्ञात पुरुष सहित 2 लोगों की मौत हो गयी.
पहला मामला सरायपाली थाना क्षेत्र का है, जहाँ 11 अक्टूबर को सुबह करीब 11:30 बजे सरायपाली के शासकीय अस्पताल में अज्ञात कारण से एक अज्ञात पुरुष की मौत हो गयी. मामले की सुचना शासकीय अस्पताल के स्वीपर संतोष साहु ने थाने में दी.
वहीं दुसरे मामले में 11 अक्टूबर की सुबह लगभग 9 बजे जिला अस्पताल महासमुंद में बेलसोंडा निवासी परमेश्वरी देवागंन पति शेखर उम्र 22 साल की अज्ञात कारण से मौत हो गयी.
दोनों ही मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें