बसना : हमारे पारंपरिक खेलों से आज की पीढ़ी को जोड़ेगा छत्तीस... - CG Sandesh

बसना : हमारे पारंपरिक खेलों से आज की पीढ़ी को जोड़ेगा छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक - खालिद दानी

बसना नगर के हाई स्कूल मैदान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वकांक्षी योजना छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक नगर स्तर पर राजीव युवा मितान क्लब वर्ग एक और दो बसना द्वारा आयोजन किया गया। छग वन विकास निगम के अध्यक्ष एवं बसना विधायक राजा देवेन्द्र बहादुर के दिशा निर्देश में अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र साहू, पार्षद अमरित गिगानी, एल्डरमेन रमेश सूर्या राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष खालिद दानी, अध्यक्ष गौतम बंजारा के उपस्थित में 3 आयु वर्गो पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग स्पर्धा के साथ छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में पारम्परिक खेल प्रतियोगिताएं दो श्रेणी में इसमें दलीय श्रेणी गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी कंचा वही एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, लंगडी दौड़, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ लम्बी कूद का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में युंका विधानसभा बसना के पूर्व अध्यक्ष खालिद दानी ने प्रतिभागियों एवं लोगों को कहा कि छत्तीसगढ़ शासन लगातार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति की परंपराओं, रीति-रिवाजों, खान-पान को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। जिससे आने वाली पीढ़ी भी हमारी इन सांस्कृतिक विशेषताओं से भली-भांति परिचित हों, जिसके साक्षी हमारे बड़े बुजुर्ग रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक तीन माह तक चलने वाला यह आयोजन हमारे स्थानीय खेलों को बढ़ावा देने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करेगा। नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहन देने के साथ ही लोगों में नेतृत्व क्षमता व टीम भावना का विकास करने के उद्देश्य से छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का आयोजन किया जा रहा है। खेलों से जहां खिलाडिय़ों में व्यक्तित्व विकास के साथ अनुशासन के गुण विकसित होते है। वहीं ऐसे आयोजन सामाजिक मेलजोल का भी माध्यम बनते है।

इस प्रतियोगिता में युवा से लेकर बुजुर्ग एवं महिलाओं में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान नगर पंचायत के इंजीनियर भीष्म प्रधान, सफाई दरोगा विरेन्द्र बघेल, आरआई अमित कनाड, मोनू बंजारा नगर पंचायत के कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ीगण उपस्थित रहे।


अन्य सम्बंधित खबरें