बसना : कौशल विकास प्रशिक्षण,  युवाओं को मिला सशक्त भविष्य का... - CG Sandesh

बसना : कौशल विकास प्रशिक्षण, युवाओं को मिला सशक्त भविष्य का मार्ग

सिद्धसंकल्प फाउंडेशन के प्रयास से बसना स्थित नैरोजी कॉम्प्लेक्स दिनांक 19/9/2022से 10/10/2022 तक कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का, सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को विभिन्न उधमो के माध्यम स रोजगार के लिए तैयार करना और उनके आत्मनिर्भरता के सपने को साकार करना है।

समापन कार्यक्रम में  विशेष अतिथि के रूप में शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी श्री सौरभ अग्रवाल रहे । प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गये। प्रशिक्षण में विशेष रूप से सिलाई-कढ़ाई,तथा ब्यूटी पार्लर कोर्स कराया गया।

इस अवसर पर अतिथि श्री सौरभ अग्रवाल जी ने कहा, "युवाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह एक बड़ा कदम है। इससे न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।"

प्रशिक्षण में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने इसे एक अनूठा अनुभव बताया और कहा कि इस कार्यक्रम से उन्हें रोजगार की संभावनाओं को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिली।

सिद्धसंकल्प फाउंडेशन की कोषाध्यक्ष श्रीमती नेहा मिश्रा
ने सभी शिक्षार्थियों को प्रोत्साहित किया कि वे अपने कौशल को निरंतर निखारते रहें और नए अवसरों का लाभ उठाएं। और कहा कि हम भविष्य में भी युवाओँ के रोजगार उन्मूल के कार्य करते रहेंगे।



अन्य सम्बंधित खबरें