महासमुंद : पुलिस निरीक्षक के घर हुई चोरी का हुआ खुलासा, अपचारी बालको से चोरी का सामान जप्त.
महासमुन्द पुलिस ने निरीक्षक प्रमिला मंडावी के घर मे हुई चोरी का खुलासा किया है, जिसमे अपचारी बालको से चोरी की गई सामानो की शत प्रतिशत बरामदगी व घटना में प्रयुक्त आलाजरब भी बरामद किया गया है. इन अपचारी बालको के द्वारा सुने मकान में सेंदमारी कर घटना को अंजाम दिया गया था.
जानकारी के अनुसार प्रमिला मंडावी पति स्व0 यशवंत टेकाम उम्र 45 वर्ष पुलिस विभाग में निरीक्षक के पद पर पदस्थ है, जिनका रायपुर में पदस्थापना होने के कारण न्यु सिविल लाईन महासमुंद का मकान बंद रहता है तथा वह मकान महीना में एक दो बार आकर साफ सफाई कर ताला बंद कर रायपुर चली जाती है.
इसी मकान में पिछले माह दिनांक 7 अगस्त 2022 को प्रार्थिया अपने न्यु सिविल लाईन स्थित मकान में आकर साफ सफाई कर पुन: ताला बंद कर सामने गेट की चाबी गुलाब नामक व्यक्ति को देख रेख हेतु समझाकर देकर शाम 07 बजे रायपुर चली गई थी.
जिसके बाद 23 सितम्बर 2022 को रात्रि 9 बजे जब प्रमिला अपने मकान में आकर गुलाब बघेल से सामने गेट का चाबी लेकर खोली तो देखी कि मकान के मेन दरवाजा का ताला टूटा हुआ तथा मकान खुला हुआ था, फिर घर के अंदर जाकर देखी तो घर के अंदर के सभी कमरों के ताले टुटे हुए थे एवं घर का सारा सामान बिखड़ा पड़ा था.
इस सुने घर से बाथरूम में लगे जगुआर कम्पनी का जम्बो सेट, सावर युनिट, बाथ हेंगर(राड), बर्तन सेट कांसा का (थाली, लोटा, कटोरी, गिलास के 6-6 सेट), 01 इंडेन गैस सिलेण्डर, 01 लेडिस सायकल, पूजा के चांदी के सिक्के करीब 10 नग(5-10 ग्राम के), 01 सो पीस एवं साड़िया, बच्चों के कपड़े, बर्तन, आलड्राप आदि अन्य सामान जुमला कीमती करीब 35000 रूपये को अज्ञात चोर घर के दरवाजे का ताला तोड़कर प्रार्थिया घर के अंदर अनाधिकृत प्रवेश कर चोरी कर ले गए थे.
महासमुंद पुलिस ने कि प्रार्थिया के रिपोर्ट पर अपराध क्र0 423/22 धारा 457,380 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था.
पुलिस अधीक्षक महासमुन्द भोजराम पटेल ने घटना की गंभीरता को देखते हुये एवं शीघ्र घटना स्थल पहुच कर घटना स्थल निरीक्षण कर थाना प्रभारी महासमुन्द, को आरोपी की पता तलाश करने हेतु निर्देशित किया.
जिसपर पुलिस ने महासमुन्द क्षेत्र अलग-अलग दिशाओं में सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी सहायता एवं लोगो से पुछताछ , मुखबीर लगाकर अज्ञात आरोपी के बारे में जानकारी एकत्र करना शुरू किया एवं टीम द्वारा घटना का निरीक्षण किया.
आरोपी की पता साजी के दौरान पुलिस को 11 अक्टूबर 22 को मुखबीर की सूचना मिली कि कुछ लड़के चोरी का सामान बेचने के लिये ग्राहक हेतु पुछताछ कर रहे है. जिसपर पुलिस ने मौका वार्ड नं. 28 मौहारीभाठा पहुंचकर संदेहियो अपचारी बालको को घेराबंदी कर पकड़ा.
इसके बाद संदेहीयो को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो मौहारी भाठा महासमुन्द का निवासी होना बताया.
पुलिस द्वारा संदेहीयो से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर पहले तो संदेही पुलिस टीम को गोलमोल जवाब देकर टाल मटोल करने लगे. लेकिन पुलिस द्वारा संदेहीयो से कड़ाई से पूछताछ करने पर अततः टूट गया और अपराध करना स्वीकार किया.
बताया कि मौहारीभाठा के पास एक सूने मकान में करीब एक माह पूर्व रात्रि में 12.00 से 01.00 बजे एक राय होकर सभी मकान के अंदर लोहा के गेट को कूदकर अंदर लगे दरवाजा को तोड़कर घर के अंदर रखे उक्त चोरी गये मशरूका को चोरी करना स्वीकार तथा चोरी किये गयs जगुआर कम्पनी का जम्बो सेट, सावर युनिट, बाथ हेंगर(राड), बर्तन सेट कांसा का (थाली, लोटा, कटोरी, गिलास के 6-6 सेट), 01 इंडेन गैस सिलेण्डर, 01 लेडिस सायकल, पूजा के चांदी के सिक्के करीब 10 नग(5-10 ग्राम के), 01 सो पीस एवं साड़िया, बच्चों के कपड़े घर में छिपाकर रखना बताया.
अपचारी बालको के कब्जे से जगुआर कम्पनी का जम्बो सेट, सावर युनिट, बाथ हेंगर (राड) , बर्तन सेट कांसा का (थाली, लोटा, कटोरी, गिलास के 6-6 सेट) , 01 लेडिस सायकल किमती करीबन 1,10,000/- रूपये जप्त किया गया.