सरायपाली : ग्राम में दूकान के बाहर रखी मोटरसायकल चोरी.
सरायपाली थाना क्षेत्र के ग्राम गेर्रा से दूकान के बाहर रखी मोटरसायकल चोरी करने का मामला सामने आया है, जिसपर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध अपराध धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
प्रार्थी दिनेश साहु पिता दिलीप उम्र 32 साल ने पुलिस को बताया कि 11 अक्टूबर 22 को रात्री 09:00 बजे वह सदन बरिहा के मो.सायकल CG06 GW 7248 प्लेटिना काला कलर से अपने निजी काम के लिए लिया था. और रात्री में अपने दुकान के पास लगभग 09:30 बजे उक्त मोटर सायकल को लाक कर रखा था, और अपने घर सोने के लिए चल दिया.
इसके बाद सुबह लगभग 06:00 बजे जब वह दुकान के पास आकर देखा तो उक्त मोटर सायकल को जहां पर खड़ा किया था उस जगह पर नहीं था, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उक्त मोटर सायकल CG06 GW 7248 प्लेटिना काला कलर के चोरी कर ले जा चूका था, जिसकी शिकायत प्रार्थी ने पुलिस से की है.