बसना : पीकअप वाहन के ठोकर से मोटरसायकल चालक को लगी गंभीर चोट... - CG Sandesh

बसना : पीकअप वाहन के ठोकर से मोटरसायकल चालक को लगी गंभीर चोट.

बसना थाना क्षेत्र में NH-53 रोड साल्हेतराई के पास सड़क दुर्घटना में मोटरसायकल चालक को गंभीर चोट आने पर पीकअप वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है.

प्रार्थी श्यामलाल नायक पिता दादूलाल नायक उम्र 51 ने पुलिस को बताया कि वह 09 अक्टूबर 2022 को बैंक के काम से मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GU 7103 से बसना आया हुआ था तथा काम कर बसना से वापस जा रहा था. तभी एनएच 53 रोड ग्राम साल्हेतराई के पास विपरित दिशा से आ रही पिकप वाहन क्रमांक OD 17 Q 3913 का चालक अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GU 7103 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया. जिससे तिलेश्वर नायक गंभीर रूप से घायल हो गया एवं मोटर सायकल पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. जिसे उपचार हेतु सीएचसी बसना लाये थे जहां डॉक्टर द्वारा उचित उपचार हेतु रिफर करने पर रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर मे भर्ती किया गया है.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें