महासमुंद : जमीन संबंधी विवाद को लेकर घर मे जबरन घुस भाभी से किया मारपीट का प्रयास
महासमुंद थाना क्षेत्र में ग्राम बेमचा में जमीन संबंधी विवाद को लेकर घर मे जबरन घुस कर अपनी भाभी से लाठी लेकर मारपीट करने का प्रयास कर उसके अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है.
प्रार्थिया दुर्गा चन्द्राकर ने बताया कि घटना के दौरान वह अपनी मां केशरी चन्द्राकर के साथ घर मे थी, तभी उसका देवर अंकुश (टीकेश्वर) चन्द्राकर परिवारीक जमीन संबंधी विवाद को लेकर उनके घर जबरन घुस कर अश्लील गाली गलौच कर हाथ मे लौटी ले कर आया और निकलो बाहर बहुत हो गया आज तुम लोगो को जान से मार दुंगा की धमकी दिया और धमकी दे कर और अपने हाथ मे रखे डंडा से मारने का प्रयास किया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भादवि अपराध 294, 452, 50 कायम कर कार्यवाही विवेचना में लिया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें