महासमुन्द जिले के समस्त शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में मनाया... - CG Sandesh

महासमुन्द जिले के समस्त शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में मनाया गया विश्व दृष्टि दिवस

राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्पदृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के तहत् प्रति वर्ष अक्टूबर माह के द्वितीय गुरूवार को विश्व दृष्टि दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष दिनांक 13 अक्टूबर को 23वाँ विश्व दृष्टि दिवस महासमुन्द जिले के समस्त शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में मनाया गया।

जिले के समस्त शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में कार्यरत नेत्र सहायक अधिकारी द्वारा नेत्र सुरक्षा, दृष्टिदोष, विटामिन ए की कमी, मधुमेय रेटिनोपैथी की जांच, रोकथाम एंव उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ।

जिला कलेक्टर नीलेशकूमार क्षीरसागर एवं डॉ. एस. आर. बंजारे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, महासमुन्द के निर्देशन एवं डॉ. मंजूषा चन्द्रसेन, नेत्र चिकित्सक एवं जिला नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्पदृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम, के मार्गदर्शन में सभी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में कार्यरत नेत्र सहायक अधिकारी विगत वर्ष की भांति प्रचार-प्रसार विविध गतिविधियों का आयोजन कोविड-19 संक्रमण सेे बचाव हेतु शासन के दिशा-निर्देशों पालन करते हुए करेंगे तथा जन सामान्य को सोसियल मिडिया प्लेटफार्म व्हाटस्एप्प, फेसबुक, ट्विटर आदि के माध्यम से दिनांक 18 अक्टूबर 2022 तक जागरूक करेंगे।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें