महासमुंद : वन विभाग ने जप्त की 1.15 लाख रुपये की लकड़ी. - CG Sandesh

महासमुंद : वन विभाग ने जप्त की 1.15 लाख रुपये की लकड़ी.

वन विभाग महासमुंद ने 12 अक्टूबर को  मुखबिर की सूचना पर ग्राम सिनोधा में सर्च कार्यवाही करते हुए 1 लाख 15 हजार का अवैध लकड़ी जप्त किया है.

भारत वल्द धन्नू लोहार,  कपाल वलद बीरबल यादव के घर पर वन विभाग ने सर्च वारंट के माध्यम से महासमुन्द वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा दबिश देकर सर्च की कार्यवाही की गई.

सर्च की कार्यवाही में भारत वल्द धन्‍्नू लोहार के घर में सागोन लट्ठा 3 नग  0.220 घ.मी. एवं सागौन चिरान 50 नग 1.609 घ.मी. तथा कूपाल वल्द बीरबल यादव के घर में सागौन बल्‍ली 3 नग  0.540 घ.मी. जप्त किया गया. जिसका बाजार मूल्य लगभग 1.15 लाख रुपये है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें