8 लाख की इनामी हार्डकोर महिला नक्सली का सरेंडर,  पति के बिना... - CG Sandesh

8 लाख की इनामी हार्डकोर महिला नक्सली का सरेंडर, पति के बिना नहीं रह सकती थी

छत्तीसगढ़ में एंटी नक्सल ऑपरेशन में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। माओवाद प्रभावित कांकेर जिले में 8 लाख रुपये के इनामी हार्डकोर महिला नक्सली ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

 महिला नक्सली पिछले 10 साल से माओवादी संगठन में काम कर रही थी। वह फोर्स को नुकसान पहुंचाने, लूट, हत्या, आगजनी सहित कई बड़ी घटनाओं में शामिल रही है। दो सप्ताह पहले उसके पति ने भी सरेंडर किया था। पति का प्यार उसे यहां तक खींच लाया।

कांकेर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 12 अक्टूबर को अंतागढ़ पुलिस के सामने 8 लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली बुज्जी उर्फ जन्नी लेकाम महिपाल निवासी बल्लममेण्ड्रा, थाना-बासागुड़ा जिला-बीजापुर ने सरेंडर कर दिया। महिला नक्सली से पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। आत्मसमर्पण पर पुलिस ने उसे 10 हजार रुपये का चेक दिया। साथ ही राज्य शासन की पुनर्वास नीति का लाभ देने की बात कही है।

मीडिया को महिला नक्सली बुज्जी ने बताया कि 2018 में माओवादी संगठन में काम करने के दौरान महिपाल से उसने विवाह किया। 27 सितंबर को उसके पति महिपाल ने सरेंडर कर दिया। पति के आने के बाद से वह बेचैन रहने लगी। 

वह अपने पति के बिना नहीं रह सकती थी। उसने हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्यधारा में लौटने का निर्णय किया। बता दें कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 2 दिन पहले भी एक महिला नक्सली चैती पोडियाम ने सरेंडर किया था। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह बीजापुर की कई बड़ी घटनाओं में शामिल रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें