अंबिकापुर में हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप के झटकों की तीव्रता 4.8 थी. भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी अंदर बताया जा रहा है.
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में कई इलाकों में सुबह 5.28 बजे 4.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. इसका केंद्र अंबिकापुर से 65 किमी दूर जमीन से 10 किमी अंदर बताया जा रहा है.
भारत में 1 सितंबर से 30 सितंबर के बीच 35 बार भूकंप आया. सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 7 बार, लद्दाख में 4 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए. महाराष्ट्र में आए भूकंप की तीव्रता 1.7 से 2.6 तक रही.
अरुणाचल प्रदेश में 2, असम में 3, गुजरात मे 2, हिमाचल में 2, जम्मू कश्मीर में 3, मणिपुर में 3, मेघालय में 1, पंजाब में 1, राजस्थान में 1, उत्तराखंड में 1 और अंडमान में 3 बार भूकंप के झटके महसूस किए गए.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें