महासमुंद : पुलिस द्वारा अवैध शराब बेचने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी.
महासमुंद पुलिस की जिले भर में ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब बेचने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है.
13 अक्टूबर को 16 गांव में अलग-अलग थानों की टीम के द्वारा छापामार कार्यवाही की गई. जिसमें 22 प्रकरण में 17 आरोपी, 130 लीटर देशी व महुआ शराब कुल कीमत लगभग 28500 रुपये के साथ किए गए गिरफ्तार किये गए हैं.
महासमुंद पुलिस ने डूमरपाली सहित ऐसे सभी गांव जहां अवैध शराब बिकने की शिकायतें आयी, सभी जगह कार्यवाही की, पुलिस ने कहा कि आगे भी यह कार्यवाही जारी रहेगी.
आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2 के तहत 8 आरोपियों पर, 34 (1) के तहत 7 आरोपोयो पर तथा धारा 36 (C) के तहत 7 आरोपियों पर कार्यवाही की गई है.
जिले के समस्त पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गणों के सक्रिय परीक्षण में सभी थाना प्रभारियों एवं थानों की टीमों के द्वारा उक्त कार्यवाही को अंजाम दिया गया.
गिरफ्तार आरोपी :-
चांदूराम तमील पिता सुरूबाबू उम्र 52 साल साकिन गढ़पटनी
जयप्रकाश नंद पिता पुरन नंद उम्र 43 साल साकीन - कुसमीसरार, थाना - सरायपाली
राजेश साहू पिता स्व. गौतम साहू उम्र 28 साल सकिन सालर थाना सारंगढ़ रायगढ़
श्रीराम ध्रुव पिता स्व.बिहारी ध्रुव उम्र 45 साल साकिन उमरदा
पुन्नी बाई पति हरिशचन्द्र उम्र 45 साल साकिन डूमरपाली
वीणा दीवान पिता कुशल उम्र 32 साल साकिन लभराकला
कन्हैया नवरतन पिता रामाधार उम्र 60 साल साकिन रामपुर थाना बसना
बलराम सागर पिता भैयाराम उम्र 38 साल साकिन लामीसरार
प्रमीला खड़ीया पति संतराम खड़ीया उम्र 35 साल साकिन कुरूभांठा थाना पटेवा
रामलाल मिरी पिता रामजी मिरी उम्र 40 साल साकिन हरदी
गोरखनाथ साहू पिता तेजराम उम्र 38 साल साकिन बगारदरहा
किरीत राम साव पिता चेतन साव उम्र 48 साल साकिन डीपापारा बगारदरहा
परमानंद निषाद पिता चन्द्रभान निषाद उम्र 48 साल साकिन अंसुला थाना सांकरा
सुखसागर पिता भागिरथी ठाकुर उम्र 40 साल साकिन भोकलूडीह थाना सांकरा
चोवाराम पिता मनराखन भुजिया उम्र 35 साल साकिन- उमरदा
भुनेश्वर बंजारा पिता कृपाराम उम्र 23 साल साकीन - अवासपाली, चौकी - भवंरपुर, बसना
मोतिलाल चौहान पिता सुरित चौहान उम्र 55 साल साकिन रिमझी
जितेन्द्र बरिहा पिता बुलू बरिहा उम्र 24 साल साकिन चिवराखुंटा
राजेश महिलांग पिता पति राम साकिन वार्ड नं. 01 बुंदेली थाना तेन्दुकोना
नंदकुमार ध्रुव पिता कामदेव उम्र 34 साल साकिन खुटेरी थाना खल्लारी
किरण साहू पिता गोकुल साहू उम्र 42 साल साकिन जिवतरा
संजय पात्रे पिता काशी पात्रे उम्र 29 साल साकिन वार्ड नं. 22 सुभाष नगर महासमुन्द