CG News : ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म, युवती की शादी तय होने प... - CG Sandesh

CG News : ब्लैकमेल कर किया दुष्कर्म, युवती की शादी तय होने पर वीडियो दिखाकर तुडवाया रिश्ता

कोरबा के एक युवक ने युवती का वीडियो बनाकर वह ब्लैकमेल करते हुए 2 साल तक दुष्कर्म किया. कोर्ट ने आरोपी को उम्र कैद की सजा सुनाई है.
मिली जानकारी के अनुसार, बुधवारी बस्ती निवासी युवक शमशेर अली मार्च 2016 में एक आदिवासी किशोरी के घर घुसकर उससे दुष्कर्म किया था. घटना के समय किशोरी के परिजन बाहर गए थे. शमशेर ने किसी को घटना के बारे में नहीं बताने की धमकी दी और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ 2 साल तक दुष्कर्म किया.

किशोरी बालिग हुई तो उसकी शादी तय हुई. तब शमशेर पीड़िता के साथ ही उसके परिजन को वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देने लगा. यहां तक कि उसने जिस युवक से शादी तय हुआ था, उसका वीडियो दिखाकर रिश्ता तुड़वा दिया. पीड़िता व उसके परिवार को ब्लैकमेल कर 1 लाख रुपए मंगाने लगा.
मामले की शिकायत थाने में की गयी. मामले में दुष्कर्म, धमकी, ब्लैमेलिंग के साथ ही एट्रोसिटी एक्ट व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी शमशेर को गिरफ्तार कर लिया है. तब से वह जेल में बंद था. दूसरी ओर मामले की सुनवाई विशेष न्यायालय में चल रही थी.
कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें