बागबाहरा : युवती ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत - CG Sandesh

बागबाहरा : युवती ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान मौत

बागबाहरा थाना क्षेत्र के एक युवती ने खुद को आग लगा कर जान दे दी. मिली जानकारी के मुताबिक, बागबाहरा निवासी शीतल महानंद पिता राजू महानंद (28) ने 25 जुलाई को खुद को आग लगा ली, जिससे वह घायल हो गयी. उसे इलाज के लिए रायपुर के काल्डा बर्न हास्पीटल में भर्ती कराया गया था, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने असल मर्ग नंबरी कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


अन्य सम्बंधित खबरें