सरायपाली : आठवीं कक्षा के छात्र पर पीठ में चाकू से किया हमला, इलाज के लिए रायपुर करना पड़ा रिफर
सरायपाली के बाजारपारा में आठवीं कक्षा के छात्र को पीठ में चाकू से मारने पर उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए रायपुर ले जाना पड़ा. जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया है.
प्रार्थिया दीपा सिदूंर ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के साथ कालीबाड़ी चौक रायपुर में रहती है. गृहणी है, उसके 4 बच्चे है.
दीपा ने बताया कि उसका सबसे छोटे बेटा तुषार उसके जीजा रामलाल डोंगरे के यहाँ सरायपाली में 4-5 दिन पूर्व से दशहरा देखने गया था. जिसके बाद 13 अक्टूबर 2022 को प्रार्थी के जीजा रामलाल डोंगरे ने फोन कर बताया कि तुषार को चोरी का मोबाइल रखा है का आरोप लगाते हुये मोहल्ले का लड़का अश्लील गाली गलौच करते हुये पीठ में चाकू मार दिया. जिससे पीठ में चोट लगने से काफी खून बहने लगा और उसे ईलाज के लिये सरायपाली सरकारी अस्पताल लाने पर वहां से रायपुर रिफर कर दिया गया.
प्रार्थिया ने बताया कि उसके लड़के को जान से मारने की धमकी भी दी गई. घटना के बाद प्रार्थिया ने अपने बेटे को मेकाहारा रायपुर लेकर ईलाज करवाया.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी समीर महानंद के विरुद्ध धारा 294-IPC, 324-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.