सिंघोड़ा : दवाई दुकान के सामने जुआ खेलते 5 गिरफ्तार. - CG Sandesh

सिंघोड़ा : दवाई दुकान के सामने जुआ खेलते 5 गिरफ्तार.

सिंघोड़ा पुलिस ने मुखबीर की सुचना पर जुआ रेड कार्यवाही करते हुए सागरपाली चौक दवाई दुकान के सामने जुआ खेलते 5 जुआड़ीयों को रंगे हाथों पकड़ा है.

घटना 14 अक्टूबर रात 10 बजे की है, जब पुलिस ने सागरपाली चौक दवाई दुकान के सामने घेराबंदी कर रेड कार्यवाही करते हुए पांच व्यक्तियों को पकड़ा जो 52 पत्ती ताश मे रूपये पैसे से हारजीत का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे थे.

पुलिस ने बताया कि मौके पर आरोपियों से 52 नग ताश पत्ती के साथ नगदी रकम 35000 रूपये,  5 नग मोबाईल कीमती 50000 रूपये,  एक बिना नंबर हीरो होण्डा स्प्लेण्डर मोटर सायकल कीमती 25000 रूपये, एक अल्टो कार क्रमांक सीजी 04 एम एन 4876 कीमती 300000 रूपये जूमला कीमती 410000 रूपये को जप्त कर आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 13 जुआ एक्ट का पाये जाने से आरोपियो को मौके पर गिरफ्तार किया.

गिरफ्तार आरोपी :-

1-     गणेश प्रधान पिता दुखीश्याम प्रधान उम्र 40 साल साकिन गोहेदादर चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद (छ.ग.).

2-     मोहन पटेल पिता सोनसाय पटेल उम्र 44 साल ग्राम रिमजी थाना सिंघोडा जिला महासमुंद (छ.ग.)

3-     गजानंद साहू पिता मनबोध साहू उम्र 36 साल ग्राम दुरूगपाली चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद (छ.ग.).

4-     संजीव कुमार प्रधान पिता गोसाईराम प्रधान उम्र 40 साल साकिन गोहेदादर चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद (छ.ग.).

5-     बेणुधर पटेल पिता गजानंद पटेल उम्र 50 साल ग्राम रिमजी थाना सिंघोडाजिला महासमुंद (छ.ग.)

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें