बसना : अलग-अलग मामलों मे देशी, अंग्रेजी शराब के साथ 2 व्यक्ति गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली अभिषेक कुमार केसरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बसना उप निरीक्षक विनोद नेताम द्वारा क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ, शराब बिक्री पर लगातार कार्यवाही की जा रही है कि दिनांक 14.10.2022 को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बसना सरायपाली रोड मे अपने पान दुकान मे अवैध रूप से देशी अंग्रेजी शराब रखे है कि सूचना पर टीम तैयार कर बसना सरायपाली रोड मे शराब रेड कार्यवाही कर आरोपी हामिद खान पिता तफ्फजुल नवाज खान उम्र 40 वर्ष साकिन वार्ड नंबर 08 बसना थाना बसना को उसके पान ठेला मे अवैध रूप से देशी अंग्रेजी शराब पकडा गया जिसके कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में रखे 09 नग सिम्बा ब्रांड का बीयर प्रत्येक मे 650ml कीमती 1800/- रूपये, 05 नग सिम्बा ब्रांड का केन बीयर प्रत्येक मे 500ml कीमती 750 /-रूपये, 03 नग देशी प्लेन शराब प्रत्येक मे 180ml शराब भरी हुई कीमती 240/- रूपये कुल जुमला 8350 ml कीमती 2790/- रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध्द अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर रिमाण्ड पर भेजा गया।
इसी प्रकार दूसरे प्रकरण मे - दिनांक 14.10.2022 को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति बसना सरायपाली रोड मे अपने पान दुकान मे अवैध रूप से देशी अंग्रेजी शराब रखे है कि सूचना पर टीम तैयार कर दानी पेट्रोल पंप के सामने आरोपी का डेली निड्स दुकान बसना मे शराब रेड कार्यवाही कर आरोपी शिवकुमार गुप्ता पिता राधेश्याम गुप्ता उम्र 37 साल निवासी वार्ड नंबर 06 बसना को उसके डेली निड्स दुकान बसना मे अवैध रूप से देशी अंग्रेजी शराब पकडा गया जिसके कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक बोरी में रखे 07 नग बटवाईजर ब्रांड का बीयर प्रत्येक मे 650ml कीमती 1610/- रूपये, 06 नग देशी प्लेन शराब प्रत्येक मे 180ml शराब भरी हुई कीमती 480/- 07 नग गोवा अंग्रेजी शराब प्रत्येक में 180ML भरी हुई कीमती 840 रूपये कुल जुमला 6890 ML शराब कीमती 2930/- रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध्द अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर रिमाण्ड पर भेजा गया । संपूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी उप निरीक्षक विनोद नेताम, प्र0आर0 74 संतोष यादव, प्र0आर0 82 अवधराम गोयल, आरक्षक दिलीप टंडन, हरिशंकर साहू, छत्रपाल पटेल, किशोर साहू, महिला आरक्षक सुभाषिनी भोई द्वारा की गई ।