सरायपाली : शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में किया गया विश्व ह... - CG Sandesh

सरायपाली : शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में किया गया विश्व हाथ धुलाई दिवस का आयोजन

सरायपाली विकासखंड के सिरशोभा के शासकीय प्राथमिक शाला में शनिवार को विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर हाथ धुलाई दिवस का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में बच्चों को हाथ धुलाते हुए साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। इस जागरूकता अभियान में शिक्षकों ने बीमारियों से बचाव के बारे में भी जानकारी दी।

इस दौरान प्रधान पाठक अक्षय कुमार साहू ने हाथ धुलाई के तरीके बताते हुए कहा हमें लगभग 40 सेकंड तक अपने हाथों को साबुन या हैंड सेनेटाइजर लकार आपस में धीरे-धीरे रगड़ना चाहिए । उसके पश्चात स्वच्छ पानी से अपने हाथों को धोना चाहिए।

शिक्षक दुर्वादल दीप ने कहा हमें खाने से पहले और शौच से आने के बाद प्रतिदिन हाथ धोना चाहिए। हाथ धुलाई करने से हमारे हाथों में विचरण करने वाले जीवाणु मर जाएंगे और संक्रमण से होने वाले अनेक रोगों से हम बच पाएंगे एवं स्वस्थ रहेंगे। हमें साबुन या सेनेटाइजर का उपयोग करते हुए हाथ पैरों को अच्छे से धोना चाहिए। ताकि किसी प्रकार का रोग हमें ग्रसित न कर पाए। सतर्कता ही बीमारी से बचाव है। सभी बच्चों का हैंड सेनेटाइजर की सहायता से हाथ धुलवाया गया। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उत्तरा नायक एवं सहायिका दुवास मोती उपस्थित रहे।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें