महासमुंद : आबकारी एक्ट के तहत 4 मामलों में कार्यवाही. - CG Sandesh

महासमुंद : आबकारी एक्ट के तहत 4 मामलों में कार्यवाही.

सांकरा पुलिस ने 14 अक्टूबर को सुबह 11:30 बजे बल्दीडीह सपोस मार्ग पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए अवदुत चौहान पिता सुकलाल चौहान उम्र 37 साल निवासी सपोस के कब्जे से 7 लीटर महुवा शराब कीमती 1400 रू. को जप्त कर आबकारी एक्ट 34(2) के तहत कार्यवाही किया है.

इसी तरह बसना पुलिस ने 14 अक्टूबर को दोपहर 12:10 बजे आरोपी चन्द्रावती चौहान पिता उपासन चौहान उम्र 62 साल को उसके घर के सामने शराब बिक्री करने वास्ते रखे 7 लीटर महुवा शराब कीमती 1400 रू. को जप्त कर आबकारी एक्ट 34(2) के तहत कार्यवाही किया है.

वहीं खल्लारी पुलिस ने ग्राम आंवराडबरी में राकेश नेताम पिता राजाराम नेताम उम्र 40 साल को आम लागो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर उसके कब्जे से 50 ML देशी प्लेन शराब कीमती 30 रू. को जप्त कर अपराध धारा 36(c) आबकारी एक्ट की धारा कायम कर कार्यवाही में लिया.

तुमगांव पुलिस ने आरोपी के घर के सामने ग्राम मालीडीह में आरोपी शंकर ध्रुव पिता बहुर सिंह उम्र 35 साल को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिलने पर उसके कब्जे से 90 ML अंग्रेजी शराब कीमती 60 रू. को जप्त कर अपराध धारा 36(c) आबकारी एक्ट की धारा कायम कर कार्यवाही में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें