बसना : छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दौरान दो खिलाड़ियों को लगी चोट, बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नहीं हो पाया ईलाज तो दादा सायकल में बैठाकर ले आया घर
बसना क्षेत्र के ग्राम भुकेल के हाई स्कूल मैदान में चल रहे छत्तीसगढ़िया ओलंपिक
खेल
के दौरान कबड्डी खेलते समय दो खिलाड़ियों को चोट लग गई। जिसमे एक व्यक्ति को गंभीर रूप से चोट आना बताया जा रहा है।
घायल व्यक्ति का नाम वरुण पोर्ते पर्रापाट निवासी बताया जा रहा है. जिसकी उम्र लगभग 35 साल है, वरुण कबड्डी के दौरान सामने वाली टीम को कबड्डी देने गया था इसी दौरान वह खुद गिर गया और उसके पैर की हड्डी खिसक गई।
घटना के बाद वरुण को 108 की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना लाया गया, जहां हमेशा की तरह गंभीर रूप से मरीज को महासमुंद या कहीं और ले जाने की सलाह दी गई। जिसके बाद वरुण के बुजुर्ग दादा ने उसे सायकल में बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना से पर्रापाट ले गया।
बताया जा रहा है कि वरूण के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नही है जिसके चलते वे वरुण को महासमुंद या अन्य अस्पताल ना ले जाकर किसी गांव के वैध के पास हड्डी ठीक करने ले जा रहे हैं। वरुण के परिवार का कहना है कि इलाज का खर्चा कौन देगा।
वहीं घटना में एक अन्य व्यक्ति के ठुड्डी में चोट आई है, जिसकी हालत सामान्य है।
आपको बता दें कि राज्य शासन के आदेश पर जिले भर में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है. जिसमे रविवार को बसना क्षेत्र के ग्राम भुकेल में स्थित हाई स्कूल मैदान में खेल प्रतियोगिता चल रही थी. इसमें आसपास के गांव के प्रतिभागी शामिल थे. और कबड्डी खेल के दौरान यह घटना हो गई। भुकेल के हाई स्कूल में कबड्डी का आयोजन सुविधायुक्त मेट में किया जा रहा था।