सरायपाली : कोलता समाज सामाजिक भवन निर्माण कार्य का अमृत पटेल... - CG Sandesh

सरायपाली : कोलता समाज सामाजिक भवन निर्माण कार्य का अमृत पटेल द्वारा किया गया भूमि पूजन

कोलता सामाजिक भवन झिलमिला( सरायपाली) में शिव डहरिया नगरीय प्रशासन मंत्री छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा स्वीकृत सामाजिक भवन निर्माण कार्य पच्चीस लाख का भूमि पूजन कार्यक्रम माननीय अमृत पटेल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरायपाली, हरदीप सिंह रैना सभापति नगर पालिका परिषद सरायपाली एवं हरिचरण प्रधान अध्यक्ष कोलता समाज रायपुर संभाग के कर कमलों से हुआ. इस अवसर पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री अमृत पटेल द्वारा सामाजिक भवन में स्थित सेड के फर्शीकरण हेतु तुरंत स्वीकृति प्रदान की गई.

साथ ही हजार लीटर के पानी टंकी देने की घोषणा की गई.सभापति रैना द्वारा सेड में पंखा एवं लाइट शीघ्र लगवाने की घोषणा की गई. इस अवसर पर सामाजिक पदाधिकारी संतोष साहू, सुभाष प्रधान, बलराम भोई,महेश भोई, नंदकिशोर भोई,मथामणि बढ़ाई, मंगता प्रधान, नरेंद्र साहू,अश्विनी भोई, विजय प्रधान,हेमसागर प्रधान, देवेंद्र भोई,किशोर भोई,जयंत बारीक,राजेश प्रधान, प्रवीण प्रधान ,सूर्यकांत बारीक,अशोक साहू,सुरेंद्र साहू,महेश नायक, महावीर भोई,सुनील साहू सहित सरायपाली, झिलमिला,पतेरापाली के सामाजिक जन उपस्थित रहे.कार्यक्रम का संचालन युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष ललित साहू एवं आभार प्रदर्शन संभागीय उपाध्यक्ष सुभाष प्रधान द्वारा किया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें