बसना : हाड़ापथरा में खुडखुडिया पट्टी खेलते 3 गिरफ्तार. - CG Sandesh

बसना : हाड़ापथरा में खुडखुडिया पट्टी खेलते 3 गिरफ्तार.

बसना पुलिस ने 16 अक्टूबर को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर की सुचना पर ग्राम हाड़ापथरा में खुडखुडिया पट्टी खिलाने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. जिनके कब्जे से नगदी रकम 1280 रूपये, 6 नग खुडखुडिया गोटी, पट्टी व टोकरी जप्त किया है.

पुलिस ने बताया कि मुखबीर की सुचना पर ग्राम हाडापथरा में दुर्गा चौक के पास रूपये पैसे का हार जीत का दांव लगाकर खुडखुडिया नामक जुआ खेल रहे लोगों पर कार्यवाही की गई. जहाँ आरोपी ग्राम हाडापथरा दुर्गा चौक में स्ट्रीट लाईट पर रूपये पैसे का दांव लगाकर हार जीत का खुडखुडिया नामक जुआ खेल रहे थे. जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया. जिनके विरुद्ध धारा 4क जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है.

गिरफ्तार आरोपी

1. रूपानंद कोडाकु पिता परदेशी कोडाकु उम्र 32 साल साकिन केरामुंडा

2. पुरूषोत्तम निषाद पिता गणेश निषाद उम्र 23 साल निवासी केरामुंडा

3. अनिल यादव पिता रंजीत यादव उम्र 34 साल साकिन हाडापथरा थाना बसना


अन्य सम्बंधित खबरें