पिथौरा : रायपुर जा रही एम्बुलेंस को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर.
पिथौरा थाना अंतर्गत एनएच 53 रोड ओव्हर ब्रिज पर रायपुर जा रही एम्बुलेंस को साइड से ठोकर मारते हुए एक अज्ञात वाहन ने एम्बुलेंस को क्षतिग्रस्त कर लिया. जिसमे सवार दो लोगों को चोट भी आयी है.
एम्बुलेंस टेक्निशियन गोपाल मांझी ने पुलिस को बताया कि 15 अक्टूबर रात्रि 08 बजे वह MCL वसुंदरा अस्पताल सुंदरग उडिसा से एम्बुलेंस क्रमांक RJ14PE6519 में रायपुर रामकृष्ण अस्पताल रायपुर जा रहा था. एम्बुलेंस को चालक मलय रंजन माकुल चला रहा था. तभी 2.30 से 03 बजे के बीच पिथौरा एनएच 53 रोड ओव्हर ब्रिज लहरौद पड़ाव के पास किसी अज्ञात वाहन का चालक द्वारा अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते ओव्हर टेक करते एम्बुलेंस को कंडेक्टर साइड को रगडते हुए ठोकर मारकर भाग गया. जिससे एम्बुलेंस के सामने भाग क्षतिग्रस्त हो गया है.
इस घटना में एम्बुलेंस टेक्निशियन गोपाल मांझी के सिर मस्तक एवं एम्बुलेंस चालक के बांये हाथ के कोहनी के पास चोंट लगी है. है घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध धारा 279-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.