बसना : बेल्डीहपठार में शराब पकड़ने गए आबकारी विभाग और ग्रामीण... - CG Sandesh

बसना : बेल्डीहपठार में शराब पकड़ने गए आबकारी विभाग और ग्रामीणों के बीच हुआ विवाद, विडियो देखें

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बेल्डीहपठार में आज शराब पकड़ने गए आबाकरी विभाग और ग्रामीणों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गयी. ग्रामीणों ने आबकारी विभाग पर बिना शराब मिले कार्यवाही करने का आरोप लगाते हुए विभाग की गाड़ी रोककर ले जा रहे आरोपी को छोड़ने को कहा.

सरायपाली बसना क्षेत्र में लागातार आबकारी विभाग की कार्यवाही पर आरोप लग रहें हैं. आज बेल्डीहपठार के ग्रामीणों ने आबकारी विभाग के ऊपर गलत कार्यवाही करने का आरोप लगाया. ग्रामीणों का कहना था कि आज सुबह करीब 4 बजे उनेक गाँव आबकारी विभाग वाले कार्यवाही करने पहुंचे थे. जहाँ शराब नहीं मिलने पर भी आबकारी विभाग बेवजह ग्रामीणों को जेल भेज रही है.

ग्रामीणों ने बताया कि मौके पर आबकारी विभाग द्वारा किसी तरह का कोई पंचनामा नहीं बनाया, कार्यवाही कर जब एक व्यक्ति को गाड़ी में बैठाकर ले जाया जा रहा था तो उनसे ग्रामीणों से कहा कि उसके यहाँ शराब बरामद नही की गई है. जिसके बाद ग्रामीणों ने आबकारी विभाग की गाडियां रोकते हुए उक्त ग्रामीण को उतारने को कहा और ग्रामीणों और आबकारी विभाग के बीच विवाद होने लगा. और विवाद के बाद आबकारी विभाग के अधिकारी चले गए.


अन्य सम्बंधित खबरें