सरायपाली : सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार गंभीर रुप से घायल, मामला दर्ज.
सरायपाली थाना अंतर्गत गिरसा से डुमरपाली के बीच, सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गए. मामले में पिकप वाहन द्वारा लापरवाही पूर्वक चलाते हुए दुर्घटना करने के लिए मामला दर्ज किया गया है.
ग्राम दर्राभाठा (नवांगढ) निवासी बोधीराम चौहान पिता प्यारी लाल चौहान ने पुलिस को बताया कि 16 अक्टूबर 2022 को उसका लड़का प्रदीप कुमार चौहान अपने दोस्त किरण कुमार चौहान के प्लेटिना मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GL 9261 से सामान खरीदने सरायपाली गया था. जहाँ से सामान खरीदकर मोटर सायकल से वापस घर आते समय दोपहर करीब 12.30 बजे गिरसा डुमरपाली के बीच विपरीत दिशा डुमरपाली की ओर से जा रहे छोटा हाथी क्रमांक CG 06 GV 7727 का चालक अपने वाहन को काफी तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर साईड से प्रार्थी के पुत्र के मोटर सायकल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.
प्रार्थी बोधीराम ने बताया कि एक्सीडेंट होने से उसके पुत्र प्रदीप कुमार चौहान के दाहिने घुटना में गंभीर चोट लगा है, तथा मोटर सायकल के पीछे बैठे उनके दोस्त किरण कुमार को दाहिने भुजा में चोट लगा है.
प्रार्थी ने बताया कि घटना के बाद वहां पर चलने वाले राहगीरो ने दुर्घटना कारित पिकप को रोककर उसी में उसके पुत्र व किरण कुमार को सरायपाली में ईलाज हेतु भर्ती करवाये है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने छोटा हाथी क्रमांक CG 06 GV 7727 के चालक विरुद्ध धारा 279-IPC, 337-IPC के तहत अपराध दर्ज किया है.