तुमगांव : मोटर सायकल के डिक्की में भारी मात्रा में शराब ले ज... - CG Sandesh

तुमगांव : मोटर सायकल के डिक्की में भारी मात्रा में शराब ले जाते 01 गिरफ्तार

तुमगांव पुलिस को 16.10.22 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति TVS XL क्रमांक CG04NR1164 से अधिक मात्रा में शराब लेकर अछोला शराब भट्ठी से ग्राम भोरिंग की ओर जा रहा है पुलिस स्टाफ पहुंचकर घेराबंदी किये। कुछ समय बाद एक व्यक्ति मुखबिर के बताये अनुसार TVS XL क्रमांक CG04NR1164 से आ रहा था जिसे रोककर आरोपी से नाम पता पूछने पर अपना नाम लक्ष्मण मन्नाडे पिता दयालु मन्नाडे उम्र 38 वर्ष साकिन वार्ड नं 01 सतनामी पारा कुकराडीह थाना तुमगांव जिला महासमुन्द का रहने वाला बताया।
आरोपी लक्ष्मण मन्नाडे के मोटर सायकल के डिक्की की तलाशी लेने पर डिक्की के अंदर एक सफेद प्लास्टिक बोरी के अंदर 15 पौवा देशी प्लेन शराब मात्रा 2700 ML, कीमती 1200 रूपये, 16 पौवा देशी मशाला शराब मात्रा 2880 ML, कीमती 1760 रूपये जुमला मात्रा 5580 ML कुल कीमती 2960 रूपये मिलने पर गवाहों के समक्ष उक्त शराब को मौके पर उसी सफेद प्लास्टिक बोरी में रखकर सीलबंद किया गया एवं घटना में प्रयुक्त वाहन TVS XL क्रमांक CG04NR1164 कीमती 10,000 रूपये जुमला कीमती 12960 रूपये किया गया.
आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2)आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया.

इसी तरह तुमगांव पुलिस को 16 अक्टूबर को मुखबीर सूचना पर ग्राम कुकराडीह तिराहा में आरोपी मोतीलाल कोसले पिता सुखचंद कोसले उम्र 34 साल साकिन सतनामी पारा तेन्दूवाही के कब्जे से अवैध रूप से 17 पाव देशी मदिरा प्लेन शराब कीमती 1360 रूपये एवं बिक्री रकम 500 रूपये, कुल जुमला रकम 1860 रूपये को जप्त कर 34(A) आबकारी एक्ट का अपराध कायम किया गया.
इसी तरह तुमगांव पुलिस ने आरोपी रिखी यादव पिता फिरंता यादव उम्र 40 साल साकिन सिरपुर थाना तुमगांव द्वारा अवैध रूप से घटनास्थल घर परछी पर आम लोगो को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला. ‍जिसके कब्जे से 02 नग शराब की खाली शीशी एवं डिस्पोजल को जप्त किया गया. आरोपी के विरूध्द धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें