महासमुंद : जिले में 2 की मौत, एक ने लगाईं फांसी, एक की हृदयघ... - CG Sandesh

महासमुंद : जिले में 2 की मौत, एक ने लगाईं फांसी, एक की हृदयघात से मौत

16 अक्टूबर को महासमुंद जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में 2 लोगों की मौत हो गयी. पहली घटना महासमुंद के की है जहाँ देवेन्द्र साहु पिता स्व. हरीशचंद्र उम्र 50 की ह्रदयघात से मौत हो गयी. मृतक तुमगांव रोड महासमुंद निवासी है.

वहीं दूसरी घटना में एक व्यक्ति ने अज्ञात कारण से फांसी लगा ली. मिली जानकारी के अनुसार, पटेवा थाना क्षेत्र के कुलरीया निवासी अगस राम दीवान पिता स्व. अड़ीराम ( 65) ने कुलरीया में स्थित निस्तारी तालाब के पास पेड़ पर फांसी लगा ली. दोनों ही मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें