सीएम बघेल ने किसानों के खाते में हस्तांतरित की न्याय योजना की राशि
दीपावली से पहले किसानों को मुख्यमंत्री बघेल ने बड़ा तोहफ़ा दिया है. उन्होंने राजीव गाँधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना व राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राहियों के खाते में किया ₹1866.39 करोड़ का ऑनलाइन भुगतान।
मुख्यमंत्री ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मूंग, उड़द एवं अरहर खरीदी की शुरुआत की. अरहर एवं उड़द की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य 6600 रूपए प्रति क्विंटल और मूंग फसल की फसल 7755 रूपए प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी की जाएगी.
मुख्यमंत्री वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किसानों से बात
कर रहे हैं. किसानों ने समर्थन मूल्य पर अरहर, उड़द एवं मूंग की खरीदी का स्वागत किया. मुख्यमंत्री ने नवीन अनुविभाग और तहसीलों का शुभारंभ किया. साथ ही नवीन तहसीलों और नामांतरण सरलीकरण पोर्टल शुरुआत की. अब राज्य में अनुविभाग की संख्या बढ़कर 108 और तहसीलों की संख्या 227 हुई.