सांकरा : अवैध महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
सांकरा पुलिस ने अवैध महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस को 16 अक्टूबर को मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम बगारदरहा रोड किनारे एक व्यक्ति भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखा है.
सूचना के बाद थाना सांकरा स्टाफ द्वारा तालाश किया गया. पुलिस ने आरोपी दिनेस पिता श्रीराम निसाद के कब्जे से 5 लीटर वाली प्लास्टिक जरकिन में भरा 03 लीटर महुआ शराब कीमती 600 रुपये जप्त किया.
आरोपी दिनेश निशाद का कृत्य धारा 34 (1) आबकारी एक्ट का पाए जाने से गिरफ्तार कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया. सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सांकरा आशिष वासनिक, स.उ.नि. रविन्द्र साहू, आरक्षक अनिल खांडे, नीलकंठ नायक, कमल साहू का विशेष योगदान रहा.
अन्य सम्बंधित खबरें