महासमुंद : 1.39 लाख किसानों और 30,400 कृषि मजदूर हितग्राहियो... - CG Sandesh

महासमुंद : 1.39 लाख किसानों और 30,400 कृषि मजदूर हितग्राहियों के खाते में आयेंगे 127 करोड़ रुपए से ज्यादा

मुख्यमंत्री द्वारा आज वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए राज्य सरकार की तीन महत्वाकांक्षी योजनाओं-राजीव किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना तथा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत प्रदेश के हितग्राहियों के खाते में की गई राशि की किश्त ऑनलाइन अंतरण की गई। राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त में महासमुंद जिले में 1,39,682 किसानों के खातों में करीब 122 करोड़ रुपए आयेंगे। वहीं राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में जिले के 30,669 हितग्राहियों के बैंक खातों में 5 करोड़ 33 लाख 20 हजार रुपए की राशि आएगी। इसी प्रकार गोधन न्याय योजना में ग्रामीणों, महिला स्व सहायता समूहों, गौठान समितियों को भी ऑनलाइन अंतरण की गई है।  

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें