महासमुंद : अज्ञात युवक की मिली लाश, पहचान छुपाने की नियत से चेहरा जलाया.
महासमुंद के समीप ग्राम घोड़ारी में आज सुबह एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. महासमुंद पुलिस ने रायपुर रोड पुराना गांधी पुल के पास इस लाश को बरामद किया है.
महासमुंद पुलिस ने ग्राम कोटवार की सुचना पर मौके पर पहुँचते हुए, कोटवार की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया है. युवक की उम्र लगभग 20 से 25 के बीच की बतायी गयी है. जिसकी अब तक पहचान नहीं हो पाई है.
हत्यारे ने पहचान छुपाने की नियत से लाश को जलाने का प्रयास किया है, मृतक के शरीर मे लाइट ग्रे रंग की लोवर एवं चेक फुल शर्ट कटा, जला हुआ पहुना है. घटना स्थल देखने पर ऐसा प्रतीत होता है कि अज्ञात आरोपियो के द्वारा अन्य जगह हत्या कर घटना स्थल में लाश को फेककर चेहरे को जलाने का प्रयास किया है. मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 302-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.