बसना : खेत में पहुँच गए 3 भालू, व्यक्ति को बुरी तरह किया घायल.
बसना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रूपापाली के आश्रित ग्राम चपिया में 3 भालू के हमले से एक 45 वर्षीय व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया. जिसके बाद उसे इलाज के लिए डायल 112 की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना लाया गया.
वहीं अस्पताल में उचित इलाज नहीं मिलने से उसे कहीं और रेफर किये जाने की बात कही जा रही है. घायल व्यक्ति का नाम गोपाल परेश्वर पिता मायाराम परेश्वर है, जो कि आर्थिक रूप से अत्यंत ही कमजोर है. दिनभर रोजी-रोटी कर ही इसका गुजारा चलता है.
जानकारी के अनुसार गोपाल परेश्वर आज सुबह जब अपने ससुराल से लौट रहा था तो, खेत देखते समय वहां अचानक 3 भालू आ गए जिमसे एक बच्चा भालू भी था. उसमे से 2 भालुओं ने परेश्वर पर हमला कर दिया और वह बुरी तरह घायल हो गया. और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना लाया गया.
बसना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण गोपाल का ईलाज बसना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हो पाना संभव नहीं है, जिसके चलते उसे कहीं और रिफर करने की सलाह दी जा रही है.
वहीं गोपाल के घायल होने के साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर होने पर उनके गाँव के लोग दुखी अथवा चिंतित हैं, घायल होने की सुचना पर क्षेत्र में वन विभाग द्वारा ईलाज के बाद एस्टीमेट पर राशि देने की बात कही है.