महासमुंद : जिले की अलग-अलग घटनाओं में 4 की मौत - CG Sandesh

महासमुंद : जिले की अलग-अलग घटनाओं में 4 की मौत

महासमुंद जिले में अलग-अलग घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गयी, जिसमें 2 की फांसी लगाने से जबकि 2 की जहर सेवन करने से मौत हो गयी.
पहली घटना महासमुंद थाना क्षेत्र की है, जहाँ 17 अक्टूबर की सुबह करीब 5 बजे ग्राम लोहारडीह निवासी जगदीश यादव पिता केजूराम उम्र 42 साल ने अज्ञात कारण से गोठान के पास फांसी लगा ली.

वहीं दूसरी घटना में एक महिला ने फांसी लगा ली. मामला बागबाहरा थाना क्षेत्र के ग्राम तेंदूलोथा की है, जहाँ 17 अक्टूबर की दोपहर करीब डेढ़ बजे बिंदा बाई पति मेघनाथ उम्र 32 साल ने अपने घर पर अज्ञात कारण से दूपट्टा से फांसीं लगाकर आत्महत्या कर ली.

तीसरी घटना कोमाखान थाना क्षेत्र की है, जहाँ ग्राम टेका निवासी अन्नु ठाकुर पिता रंजित ठाकुर उम्र 37 साल ने अज्ञात कारण से जहर सेवन कर लिया. तबियत खराब होने पर उसे इलाज के लिए आदित्य अस्पताल महासमुन्द में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने बताया की घटना 11 जुलाई की है.

वहीं चौथी घटना में 55 वर्षीय व्यक्ति की जहर सेवन करने से मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार, शिवनीकला निवासी रूप सिंह निषाद पिता मिलाप निषाद ने अज्ञात कारण से जहर सेवन कर लिया. तबियत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल महासमुन्द में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. घटना 28 जून की है.
पुलिस ने चारों ही मामले की रिपोर्ट के बाद मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें