बसना : होटल में रखे 40 पौवा अंग्रेजी शराब और 04 नग बीयर के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
बसना पुलिस को 17 अक्टूबर को मुखबिर सुचना प्राप्त हुआ कि बसना बस स्टैण्ड मे मनोरंजन शामल नामक व्यक्ति अपने होटल मे अवैध रूप से बिक्री वास्ते अंग्रेजी शराब रखा है पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये स्थान बसना बस स्टैण्ड संदेही के होटल पहुंचकर मनोरंजन शामल को तलब किया जो उपस्थित आया जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम मनोरंजन शामल पिता प्रफुल्ल शामल उम्र 36 साल साकिन टिकरापारा बसना थाना बसना जिला महासमुंद का निवासी होना बताया.
जिस पर एक सफेद प्लास्टिक बोरी में रखे 40 पौवा गोवा अंग्रेजी शराब प्रत्येक मे 180ml शराब भरी हुई कुल 7200ml कीमती 4800 रूपये एवं 04 नग सिम्बा ब्रांड का बीयर प्रत्येक मे 650ml भरी हुई कुल 2600 ml कीमती 800 /-रूपये कुल जुमला 9800 ml कीमती 5600/- रूपये रखे मिला.
आरोपी का उक्त कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का घटित करना सबूत पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया ।