बसना : 08 लीटर देशी महुआ शराब जप्त, बुजुर्ग महिला गिरफ्तार  - CG Sandesh

बसना : 08 लीटर देशी महुआ शराब जप्त, बुजुर्ग महिला गिरफ्तार

बसना पुलिस को 17 अक्टूबर मुखबीर से सुचना प्राप्त हुआ कि वार्ड नंबर 01 बसना मे फगनी बाई टंडन नामक महिला अपने घर मे अवैध रूप से बिक्री वास्ते देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब रखा है पुलिस स्टाफ मुखबीर के बताये स्थान वार्ड नंबर 01 बसना पहुंचकर संदेहीया फगनी बाई टंडन को तलब किया जो उपस्थित आयी जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम फगनी बाई टंडन पति स्व0 साधुराम टंडन उम्र 60 साल साकिन वार्ड नंबर 01 बसना थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 की निवासी बतायी.

आरोपिया के कब्जे से दो 05 - 05 लीटर वाली सफेद रंग की प्लास्टिक जरकीन मे भरी हुई एक मे करीबन 05 लीटर एवं दूसरे मे करीबन 03 लीटर कुल 08 लीटर देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 1600/- रूपये को जप्त किया गया है.
आरोपिया का उक्त कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का घटित करना सबूत पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें