बसना : भालुओं के हमले से घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज हेतु बीज... - CG Sandesh

बसना : भालुओं के हमले से घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज हेतु बीजेपी नेता डॉ. संपत ने भेजा रायपुर.

बसना अंचल के ग्राम पंचायत रूपापली के आश्रित ग्राम चपिया में आज सुबह 3 भालुओं के हमले से 52 वर्षीय गोपाल पारेश्वर पिता मयाराम पारेश्वर बुरी तरह से घायल हो गया. जिसके बाद उसे ईलाज के लिए स्वास्थ्य केन्द्र बसना लाया गया लेकिन उचित इलाज नहीं मिलने से उन्हें कहीं और रीफर किये जाने की बात कही गई.

गोपाल पारेश्वर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. गोपाल अपने इलाज के लिए आर्थिक रूप सक्षम नही था, लेकिन इस बात की सुचना बीजेपी नेता डॉ. सम्पत अग्रवाल को मिलते ही उन्होंने बेहतर ईलाज कराने के लिए गोपाल को नीलांचल एंबुलेंस सेवा से रायपुर भेजा. जहाँ गोपाल का उपचार किया जायेगा.  


अन्य सम्बंधित खबरें