महासमुंद : 30 दिवसीय रानी लक्ष्मी बाई आत्म रक्षा प्रशिक्षण, बालिकाओं को सिखाया जा रहा आत्म रक्षा के गुर.
केंद्र सरकार के महत्वकांक्षी योजना रानी लक्ष्मी बाई आत्म रक्षा प्रशिक्षण के तहत महासमुंद के कुल 659 मीडिल एवं हाई, हॉयर सेकंडरी स्कूलों मे जिला मिशन समन्यवक समग्र शिक्षा महासमुंद के निर्देशानुसार जिला शोतोकान कराते संघ महासमुंद के महिला एवं पुरुष प्रशिक्षकों द्वारा जिले के बालिकाओं को आत्म रक्षा के कला मे दक्ष किया जा रहा है ताकि समय आने पर अपनी रक्षा स्वयं किया जा सके जिले मे लगभग 52720 बालिकायें आत्म रक्षा के कला मे दक्ष हो रहे है जो हमारे जिले के लिए गर्व की बात है और जिला शोतोकान कराते संघ के लिए भी गर्व की बात है कि बेटियों की सेवा मे अपनी भूमिका निभा रही है.
जिला शोतोकान कराते संघ महासमुंद के सचिव उपेन्द्र प्रधान जी ने जिला मिशन समन्यवक समग्र शिक्षा महासमुंद एवं कलेक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी का हृदय से धन्यवाद दिया एवं बेटियों को इस आत्म रक्षा के कला में दक्ष बनाने के लिए जो कदम उठाया गया उसके लिए पूरे जिले के प्रशिक्षकों ने आभार व्यक्त किया.
जिसमें बसना प्रभारी खिलेश बरिहा, जगन्नाथ साहू, महासमुंद प्रभारी वीरेंद्र डड़सेना, बागबाहरा प्रभारी दलेश्वर राणा, पिथौरा प्रभारी राजेश चक्रधरी, मीरा पंडा, सराईपाली प्रभारी हेमराज साहू, केदारनाथ दीवान, मनीषा चौहान, सेल्फ डिफेंस ऑर्गनाइजेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष वरुण पांडेय ने जिला प्रशासन धन्यवाद एवं समस्त प्रशिक्षकों को शुभकामनाये दिए एवं जिले मे एक नए इतिहास रचने के लिए प्रशिक्षकों को प्रेरित किया.
एक कदम सुरक्षा की ओर छत्तीसगढ़ शासन के इस कदम से राज्य के समस्त बालिकाओं को लाभ मिलेगा.