सरायपाली : ट्रेक्टर से बैटरी चुरा ले गए चोर, मामला दर्ज. - CG Sandesh

सरायपाली : ट्रेक्टर से बैटरी चुरा ले गए चोर, मामला दर्ज.

चौकी पुलिस बलौदा ने ग्राम भूथिया में घर के बाड़ी में खड़े किये ट्रेक्टर से बैटरी चुराने पर एक अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया है.

प्रार्थी नवीनेन्द्र पिता योगेश्वर आचार्य ने पुलिस को बताया कि 17 अक्टूबर को शाम 06:00 बजे हमेशा की तरह उसका ड्रायवर राजू बरीहा के उसके बाड़ी में ट्रेक्टर क्रमांक CG 06 0187 स्वराज 735 ओल्ड माडल के रखा था.

इसके बाद 18 अक्टूबर को सुबह 07:00 बजे जब वह बाड़ी में जाकर देखा तो उक्त ट्रेक्टर में लगा हुआ बैटरी नहीं था, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जा चूका था. जिसका आसपास पता तलाश करने पर भी कहीं नहीं मिला.

प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 379 भादवि, का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें