महासमुंद : अपना सामान मांगने पर पड़ोसी ने कर दी पिटाई, ले जान... - CG Sandesh

महासमुंद : अपना सामान मांगने पर पड़ोसी ने कर दी पिटाई, ले जाना पड़ा अस्पताल

महासमुंद के शंकर नगर में अपना सामान मांगने पर एक व्यक्ति के साथ नशे में गाली गुप्तार करते हुए उसके साथ मारपीट की गई. जिससे वह घायल हो गया और 108 की सहायता से ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल महासमुंद ले जाना पड़ा.  

प्रार्थी हेमन्त कामड़े ने पुलिस को बताया कि 17 अक्टूबर को रात 8:30 बजे वह अपने पड़ोस में अवध राम के घर रखे सामान को लेने गया था, और अवधराम से अपना सामान मांगा तो वह उसे देने से मना किया और बोलने लगा कि यह सामान तो मेरा है.

प्रार्थी ने बताया कि अवध राम नशे में था, उसे गाली गुप्तार करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा और अपने हाथ में रखे लोहे का राड से उसके साथ मारपीट चालू कर दिया.

मारपीट करने से हेमन्त के सिर में कंधे में ज्यादा चोट आने से खून निकला और वह जमीन में गिर गया. इसके बाद पड़ोस के लोगों ने डायल 108 को फोन कर उसे शासकीय अस्पताल ईलाज करने भेजा.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अवध राम स्वीपर के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें