महासमुंद : पति की मारपीट से तंग आकर अलग रह रही थी महिला, पति... - CG Sandesh

महासमुंद : पति की मारपीट से तंग आकर अलग रह रही थी महिला, पति ने पहुंचकर की मारपीट.

प्रेम विवाह के बाद अपने पति की मारपीट से तंग आकर अलग रह रही महिला को उसके पति ने उसके पास जाकर  मारपीट कर जबरदस्ती ले जाने का प्रयास किया जिसकी शिकायत पीड़िता ने महासमुंद पुलिस से की है.    

प्रार्थिया चंद्रीका पांडे ने पुलिस को बताया कि करीब 3 वर्ष पूर्व उसने ग्राम तेलीबांधा के निवासी अशोक पांडे के साथ प्रेम विवाह किया था. तथा वह उसके साथ ग्राम तेलीबांधा में रहती थी. लेकिन करीब 5 माह पूर्व वह अपने पति अशोक पांडे के मारपीट से तंग आकर महासमुंद आकर रोजी मजदूरी करने लगी और उससे अलग रहने लगी.

प्रार्थिया ने बताया कि इसके बाद 18 अक्टूबर के सुबह 8:30 बजे जब वह अपने काम पर जाने को तैयार हो रही थी, उसी समय अशोक पांडे आया और उसे अपने साथ गांव चल बोलने लगा. जब प्रार्थिया ने गाँव जाने से मना किया तो उसके पति ने उसके साथ अश्लील गाली गलौज कर उसे खींच कर ले जाने का प्रयास किया. और जान से मारने की धमकी देकर अपने हाथ में पहने स्टील के कड़ा से प्रार्थिया के सिर मारकर चोट पहुंचाया.

मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अशोक पांडे के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें