बसना : ग्राहक तलाश करते 06 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार... - CG Sandesh

बसना : ग्राहक तलाश करते 06 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार

बसना पुलिस चौकी को 17 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम चनाट से दलदली जाने के रोड किनारे हाथ भट्टी महुआ शराब पकड़कर ग्राहक तलाश कर रहा है पुलिस स्टाफ मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर दबिश दिए एक व्यक्ति को पकड़े जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम - प्यारीलाल जगत पिता वासुदेव जगत उम्र 48 वर्ष निवासी दलदली चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद का निवासी होना बताया.

आरोपी के कब्जे से एक 5 लीटर वाली लाल रंग की प्लास्टिक जरकीन मे भरी हुई करीबन 5 लीटर एवं एक 5 लीटर वाली हरे रंग की प्लास्टिक जरकीन में भरी हुई डेढ़ लीटर कुल साढे 06 लीटर जुमला 6500ml कीमती 1300 रूपये को जप्त कर सील बंद किया गया । आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया ।


अन्य सम्बंधित खबरें