महिला ने युवक की बेरहमी से की पिटाई, कूलर चलाने पर थी नाराज - CG Sandesh

महिला ने युवक की बेरहमी से की पिटाई, कूलर चलाने पर थी नाराज

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल की OPD में सोमवार रात एक युवती ने एक शख्स की चप्पलों और लातों से जमकर पिटाई कर दी। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 जानकारी के मुताबिक, एक शख्स कूलर चलाकर अस्पताल में सो रहा था। इसकी वजह से एक मरीज को काफी ठंड लग रही थी। कूलर बंद करने को लेकर ही युवती और उस शख्स का विवाद हुआ था।

दरअसल मरीज को ठंड लगता देख उसके साथ ठहरी युवती ने उठकर कूलर को बंद कर दिया। इस बात पर उस शख्स ने आपत्ति की। युवती से उस व्यक्ति ने कूलर बंद करने की वजह पूछी, तो वो उससे विवाद करने लगी।

दोनों के बीच विवाद बढ़ा तो युवती ने उस व्यक्ति की लात और चप्पल से पिटाई कर दी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उस व्यक्ति से पूछताछ की, तो पता चला कि उसका कोई परिजन या परिचित अस्पताल में भर्ती नहीं है, वो केवल कूलर की हवा खाने के लिए अस्पताल की फर्श पर सो रहा था।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उसे वहां से जाने के लिए कहा। इसके बाद वो व्यक्ति वहां से बोरिया-बिस्तर लेकर चला गया। अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों और पुलिस ने मामला शांत तो करा दिया, लेकिन सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें