महासमुंद जिले में अब तक 1180.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
महासमुंद जिले में चालू मानसून के दौरान 01 जून 2022 से अब तक 1180.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सर्वाधिक वर्षा महासमुंद विकासखंड में 1537.3 मिलीमीटर, पिथौरा में 1188.2 मिलीमीटर, बसना में 1163.1 मिलीमीटर, बागबाहरा विकासखंड में 1010.3 मिलीमीटर और सबसे कम वर्षा 1004.0 मिलीमीटर सरायपाली ब्लॉक में दर्ज की गई। आज 19 अक्टूबर को 1.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। जिले के तहसीलवार वर्षा में आज बागबाहरा तहसील में 3.2 मिलीमीटर, सरायपाली तहसील में 2.0 मिलीमीटर, बना तहसील में 1.9 मिलीमीटर एवं पिथौरा तहसील में 0.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें