महासमुंद : पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा : अभ्यर्थी 26 अक्टूबर तक कर सकते है दावा-आपत्ति
महासमुंद : भू-अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद जिले के लिए श्रेणी वार कुल 10 पदों पर पटवारी चयन के लिए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा परिणाम उपरांत जिले स्तर पर गठित जिला चयन समिति द्वारा परीक्षा परिणाम के वरिष्ठता क्रम से श्रेणीवार विज्ञापित पद के विरूद्ध 5 गुणा अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन किया गया है।
सत्यापन पश्चात पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दावा आपत्ति आमंत्रित किए गए है। जिसके लिए 26 अक्टूबर तक अभ्यर्थी दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समयावधि के बाद मिले दावा-आपत्ति पर किसी तरह का विचार नहीं किया जाएगा।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें