मनरेगा भुगतान नहीं होने से आक्रोशित सरपंचों ने जनपद कार्यालय... - CG Sandesh

मनरेगा भुगतान नहीं होने से आक्रोशित सरपंचों ने जनपद कार्यालय में जड़ा ताला, SDM भी फसे रहे अंदर

राजनांदगांव जिले के छुरिया में मनरेगा भुगतान नहीं होने से आक्रोशित सरपंचों ने छुरिया जनपद कार्यालय में ताला जड़ दिया और जनपद कार्यालय के गेट पर प्रदर्शन करने बैठ गए. इस दौरान जनपद कार्यालय के भीतर एसडीएम सुनील कुमार नायक, जनपद कार्यालय के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तरुण देशमुख सहित लगभग 1 दर्जन से अधिक अधिकारी कर्मचारी घंटे भर बंधक रहे.
 
दिपावली को देखते हुए कर्ज में दबे क्षेत्र के कई सरपंच भुगतान की मांग को लेकर जनपद कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन यहां भी उन्हें कोई संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं मिला. जिसके बाद सरपंच संघ ने जनपद पंचायत कार्यालय में ताला लगा दिया. सरपंच संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू व अन्य सरपंचों ने कहा कि राशि भुगतान नहीं होने से उन्हें आए दिन ठेकेदार रुपयों के लिए परेशान करते हैं. घर पर आकर गाली गलौज भी करते हैं.

सरपंचों के इस प्रदर्शन को लेकर जनपद पंचायत के सीईओ तरुण देशमुख ने कहा कि जो भी तकनीकी समस्या है उससे उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है. वहीं इस मामले में एसडीएम सुनील कुमार नायक ने कहा कि सॉफ्टवेयर संबंधित कोई दिक्कत होगी, जिसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है. हमारी कोशिश है कि जल्द से जल्द भुgतान करा दिया जाए.

सरपंचों द्वारा जनपद कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ने की जानकारी मिलने पर छुरिया तहसीलदार अनिरुमा टोप्पो तत्काल जनपद पंचायत कार्यालय पहुंची, लेकिन सरपंचों से चाबी नहीं मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर आए पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाया, लेकिन वो नहीं माने तो उन्होंने आखिरी में सब्बल से ताला तोड़कर कर्मचारियों को बाहर निकाला.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें