राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत सरायपाली में विकासखण्ड स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ TLM प्रतियोगिता का आयोजन
बीआर सी भवन सरायपाली में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विकास खंड शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक केंद्र समग्र शिक्षा अधिकारी द्वय के मार्गदर्शन में विकासखंड स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ TLM प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि विकास खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद्र मांझी, अध्यक्षता विकासखंड स्त्रोत केंद्र समन्वयक भोजराज पटेल, विशिष्ट अतिथि प्राचार्य सी एल पुहुप, प्राचार्य कन्या जितेंद्र बुड़ेक, प्रधान पाठक कन्या चंद्रहास पात्र ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती के छायाचित्र की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 
तत्पश्चात ब्लॉक नोडल दुर्वादल दीप ने कहा कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता FLN के थीम पर आधारित है। मुख्य अतिथि मांझी ने कहां हम सभी शिक्षा दान करने वाले शिक्षक बच्चों के अधिगम प्राप्ति के लिए पढ़ाने में TLM का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रतियोगिता को भाषा एवं गणित दो समूह में बांटा गया। जिसमें शिक्षक व शिक्षिकाओं ने बढ़ -चढ़कर हिस्सा लिया और TLM प्रस्तुतीकरण किया।
निर्णायकों में भाषा समूह से सी एल पुहुप, जितेंद्र बुड़ेक, गणित समूह से किशोर पटेल, बिंदु प्रकाश चौधरी ,अनिल पटेल ने अवलोकन कर बखूबी निर्णय दिया। विकासखंड के 38 संकुलों से 74 प्रतिभागियों ने भाग लिया। गणित समूह में प्रथम घनश्याम चौधरी शा.प्रा.शाला गोहेरापाली, द्वितीय कन्हैयालाल परेश्वर शा.प्रा.शाला बिलाईगढ़, तृतीय घासीराम लोई शा.प्रा.शाला मकरमुता, भाषा समूह में प्रथम वर्षा नंद शा.प्रा.शाला बानीगिरोला, द्वितीय बनमोती भोई शा.प्रा.शाला बोड़ेसरा, तृतीय नीरा पटेल शा.प्रा.शाला प्रेतनडीह स्थान पर रहे।
इस बीच डीएमसी महासमुंद कमल नारायण चंद्राकर ने भी टीएलएम का अवलोकन किया। कार्यक्रम का संचालन सतीश पटेल ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समन्वयक पुरुषोत्तम पटेल, प्रभात कुमार मांझी ,छबिलाल पटेल, कैलाश चंद्र पटेल, भोलानाथ नायक, कौशल कुमार प्रधान ,गिरधारी पटेल, जय नारायण पटेल, कामता पटेल, सुशील चौधरी , खिरोद्र सोनी, कोमल प्रताप चौधरी ,हेमचंद्र पटेल, कृष्ण चंद्र पटेल, लाल भूषण पाढ़ी, देवानंद नायक, पाल सिंह बंजारे, धरम सिंग पटेल ,घनश्याम दास, दुष्यंत पटेल, सतीश पटेल, चंद्रहास पात्र, देवेंद्र भोई ,नरेश नायक, अरुण विशाल, राजेश पटेल, ऋषि प्रधान, भिखारी चरण साहू , किशोर पटेल, बिंदु प्रकाश चौधरी ,अनिल पटेल, प्राचार्य सी एल पुहुप, प्राचार्य जितेंद्र बुड़ेक ,योगेश साहू, सुरेश कर, चिंतामणि भोई, निरुपमा देवता, अनिता चौधरी एवं समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं का सहयोग सराहनीय रहा। आभार प्रदर्शन बीआरसी भोजराज पटेल ने किया।