सरायपाली : जन चौपाल शिविर में प्राप्त हुए 43 आवेदन
महासमुंद : कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी (रा.) सरायपाली हेमंत रमेश नंदवार के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सरायपाली ओंकारेश्वर सिंह के तत्वधान में आज स्कूल भवन छुईपाली में जनचौपाल शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में ग्राम पंचायत छुईपाली, बटकी, रूढा, घुचापाली, राफेल, पुटका, पैकिन, रिमजी, रक्शा, तथा उनके आश्रित ग्राम शामिल थे। शिविर में कुल 43 आवेदन प्राप्त हुए जिसमे से राजस्व विभाग से 10 आवेदन प्राप्त हुये 05 आवेदनों को शिविर में ही निराकण किया तथा 05 आवेदन प्रकियाधीन है एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को 33 आवेदन प्राप्त हुये है। सभी आवेदनों का तत्काल शिविर में ही निराकरण किया गया।
शिविर में राजस्व विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग उद्यानिकी विभाग, कृषि विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, शिक्षा विभाग, तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पेंशन शाखा, आवास शाखा, राशन कार्ड शाखा स्वच्छ भारत मिशन शाखा एन.आर. एल. एम. शाखा एवं मनरेगा शाखा के समस्त प्रभारी शामिल थे।
शिविर में जनपद पंचायत अध्यक्ष कुमारी भास्कर, उपाध्यक्ष धमेन्द्र चौधरी एवं सदस्य चंद्रा सिदार उपस्थित थे। नागरिकों से प्राप्त हुए आवेदनों, शिकायतों, मांग के निराकरण हेतु विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारी तहसीलदार ममता ठाकुर, नायब तहसीलदार राम लखन चौहान, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सरायपाली आर. एस. चंद्रवंशी सहित उद्यानिकी विभाग, शिक्षा, कृषि विभाग सहित संबंधित विभाग के विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।