शासकीय महाविद्यालय सरायपाली में सुनहरे भविष्य के निर्माण हेत... - CG Sandesh

शासकीय महाविद्यालय सरायपाली में सुनहरे भविष्य के निर्माण हेतु कैरियर गाइडेन्स का आयोजन

सरायपाली : स्व. राजा वीरेन्द्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली में प्राचार्य पी. के. भोई के मार्गदर्शन एवं रोजगार सूचना मार्गदर्शन एवं प्लेसमेंट सेल के संयोजक डॉ. आर. एस. पटेल के निर्देशन में एक दिवसीय रोजगार मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में द पढ़न्तु आई.ए.एस के संचालक जयनेन्द्र पटेल एवं सह संचालक गुणनिधि पटेल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यशाला की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य पी. के. भोई एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्राचार्य डॉ. ए. एल. पटेल एवं छात्र संघ प्रभारी डॉ सध्या भोई मंचासीन थे। कार्यशाला का शुभारंभ विद्यादायिनी मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन एंव चंदन से हुआ। सरस्वती वंदना स्वंयसेवक गायत्री मिश्रा द्वारा की गई।

उदबोधन की कड़ी में विशिष्ट अतिथि छात्र संघ प्रभारी डॉ. संध्या भोई द्वारा कड़ी मेहनत को सफलता का मूल मंत्र बताते हुए सच्चे मन से परिश्रम करने की सलाह दी गई। विशिष्ट अतिथि डॉ. ए.एल. पटेल द्वारा छात्र / छात्राओं को अपना लक्ष्य निर्धारित कर अपने जीवन में प्रतियोगी परीक्षा में सफलता अर्जित करने के मुख्य बातों पर प्रकाश डालते हुए प्रेरणापद उद्बोधन दिया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि जयनेन्द्र पटेल ने उपस्थित छात्र / छात्राओं को कैरियर निर्माण हेतु सारगर्भित टिप्स देते हुए उनकी जिज्ञासाओं एवं शंकाओं का प्रश्नोत्तर माध्यम से शांत किया।

कार्यशाला के अध्यक्ष एवं महाविद्यालय के प्राचार्य पी.के. भोई द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं में अंग्रेजी विषय की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए अंग्रेजी विषय में दक्षता हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स बताये गये रोजगार सूचना मार्गदर्शन एवं प्लेसमेंट सेल 1 के तत्वाधान में महाविद्यालय में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन व्यापम एवं लोक सेवा आयोग के तर्ज पर किया गया था। इस प्रतियोगिता में लुकेश्वर पटेल (बी.ए.अंतिम वर्ष ) को प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान कु. प्रतिमा पटेल (बी.एस.सी. प्रथम वर्ष) एवं डोलामणी ओगरे (एम.ए. तृतीय सेमे. ) को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ जिन्हें मुख्य अतिथि के कर कमलों से पुरस्कृत राशि, मेडल एवं प्रसस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया गया।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले अन्नु साथ, निरज कुमार निषाद गौरीशंकर निलर्मकर, संगीता पोते एवं कु वशिता अग्रवाल को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को अपने कोचिंग संस्था द पढन्तु आईएएस में 36000 रूपये के कोर्स को निःशुल्क प्रदान करने की घोषणा के साथ ही प्रतियोगिता में प्रथम 2100, द्वितीय 1500, तृतीय 1100 एवं पाँच सविना पुरस्कार प्रत्येक को 200 रु एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।

इस कार्यशाला में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण, अधिकारी, कर्मचारीगण एवं काफी संख्या में छात्र / छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन के प्राची गुप्ता, रोजगार सूचना मार्गदर्शन एवं प्लेसमेंट सेल के सदस्य कम्प्युटर साइस के सहायक प्राध्यापक कु. शिप्रा प्रधान एवं खिरोद्र खड़सेना द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन रोजगार सूचना मार्गदर्शन एवं प्लेसमेंट सेल के सदस्य एवं जन्तु विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक के. एस. पटेल द्वारा किया गया।


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें