राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत बसना मे विकास खंड स्तरी... - CG Sandesh

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत बसना मे विकास खंड स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ TLM-FLN प्रतियोगिता का आयोजन

बी आर सी भवन बसना मे राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत विकास खंड शिक्षा अधिकारी एवं विकास स्त्रोत समन्वयक केन्द्र समग्र शिक्षा अधिकारी द्वय के मार्गदर्शन मे विकास खंड स्तरीय कबाड़ से जुगाड़ TLM-FLN प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी विनोद शुक्ला एवं बद्री विशाल जोल्हे कि अध्यक्षता विकास खंड स्त्रोतसमन्वयक कँवर सर एवं निर्णायक अजय कुमार भोई, योगेश कुमार बढाई, लक्ष्मन पटेल, योगेश प्रधान ने माँ सरस्वती के छायाचित्र कि पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

निर्णायक मंडल एवं मुख्य अतिथियों द्वारा सभी प्रतिभागियों के मॉडल का अवलोकन किया एवं निर्धारित नियमो के अनुसार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय का चयन किया गया।

निर्णायक मंडल के अनुसार प्रथम स्थान पर शासकीय प्राथमिक शाला मुद्रासेमर के श्री गणेश राम साहू, द्वितिय   स्थान पर शासकीय प्राथमिक शाला तिलाइदादर के वीरेंद्र चौधरी एवं तृतीय स्थान पर शासकीय प्राथमिक शाला इन्दरपुर ने प्राप्त किया। जिनको प्रशस्ति पत्रक एवं मोमेंटो प्रदान कर बधाई दिये एवं सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।



अन्य सम्बंधित खबरें