नामकरण की खुशियां बदली गम में ,पानी में डूबने से 11 महीने के... - CG Sandesh

नामकरण की खुशियां बदली गम में ,पानी में डूबने से 11 महीने के बच्चे की मौत

कोंडागांव. घर में रखी पानी की बाल्टी में गिरने से 11 महीने के बच्चे की मौत हो गई. जामकोटपारा निवासी धनेश्वर देवांगन के घर में शादी के 11 साल बाद बेटा हुआ था, जिसके नामकरण संस्कार को लेकर तैयारियां चल रही थी. हादसे के वक्त बच्चे की मां वंदना देवांगन घर के काम में लगी थी. इधर बच्चा पानी की बाल्टी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई.

बता दें कि, घर में नामकरण संस्कार की तैयांरियां चल रही थी. धनेश्वर देवांगन अपने व्यवसाय के काम से बाहर गया हुआ था. उसकी पत्नी वंदना देवांगन घर के साफ-सफाई करवा रही थी. इसी दौरान बच्चा खेलते-खेलते दूसरे कमरे में रखी पानी से भरी बाल्टी में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई.

वहीं जब बच्चे की मां वंदना देवांगन ने इधर-उधर खोजबीन की तो बच्चा बाल्टी में उलटा मिला. घटना के बाद पिता धनेश्वर तुरंत अस्पताल ले गए. जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें